Uncategorized

साइबर अपराधी नए हथकंडे: दिलीप सिंह से 2.89 लाख की ठगी, फर्जी मैसेज और कॉल के जरिए खाली हुआ खाता

0
images (13)

आगरा में साइबर अपराधी ठगी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसी तरह के एक ताज़ा मामले में मधू नगर, ग्वालियर रोड निवासी दिलीप सिंह के खाते से 2,89,000 रुपये ठगों ने उड़ा लिए। दिलीप सिंह के पास कॉल कर ठग ने कहा कि गलती से उसके खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं और इसी झांसे में उसे फर्जी बैंक मैसेज भेज दिया गया। मैसेज पर भरोसा करते हुए पीड़ित ने तीन अलग-अलग नामों पर UPI के माध्यम से पैसे भेज दिए और जब तक सच समझ में आया, तब तक खाते से लाखों रुपये निकल चुके थे।

ठगी ऐसे हुई अंजाम

कॉलर ने पीड़ित को विश्वास दिलाया कि उसके खाते में राशि क्रेडिट हो गई है। इसके बाद एक मैसेज भेजा जो देखने में बैंक के मैसेज जैसा था, जबकि वह पूरी तरह फर्जी था। मैसेज पर भरोसा कर पीड़ित ने PhonePe और Google Pay के जरिए ट्रांजैक्शन कर दिए। पीड़ित के SBI सदर खाते से 22 मई से 24 मई के बीच 2,89,000 रुपये की निकासी हुई। सभी ट्रांजैक्शन अलग-अलग नामों — जितेंद्र, भूवन कुमार और हरेराम दास — पर किए गए।

साइबर पुलिस की चेतावनी

पुलिस के अनुसार ठगी का यह नया तरीका तेजी से सामने आ रहा है। अपराधी बैंक संदेश जैसी भाषा में खुद मैसेज भेजते हैं। लोग मोबाइल नंबर से आए मैसेज को भी असली समझ लेते हैं और पैसे वापस कर देते हैं, जबकि वास्तविकता यह होती है कि उनके खाते में कोई राशि आती ही नहीं है। पुलिस ने लोगों को चेताया है कि कोई संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर बिना सत्यापन किसी को भी पैसा न भेजें।

मुकदमा दर्ज

पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और खाते से निकाली गई राशि को ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed