अपराध

आगरा: चाँदी फैक्ट्री में हाईटेक चोरी का पर्दाफाश,: मोबाइल में बने गुप्त खांचे में चांदी छुपाकर चोरी कर रहे थे कारीगर

0
IMG_20251009_054558

आगरा: चाँदी फैक्ट्री में हाईटेक चोरी का पर्दाफाश, मोबाइल में बने गुप्त खांचे से पकड़ा गया गिरोह

आगरा। चाँदी चोरी करने वाले कारीगरों ने ऐसा हाईटेक तरीका निकाल लिया था कि फैक्ट्री प्रबंधन भी दंग रह गया। कारीगरों ने अपने मोबाइल फोन में एक गुप्त खांचा तैयार किया, जिसमें वे शुद्ध चाँदी छिपाकर बाहर ले जाते थे और उसकी जगह गिलट की चूनस भर देते थे। इस तकनीक से वे हर बार 30 से 40 ग्राम चाँदी की चोरी कर रहे थे और महीनों तक किसी को भनक तक नहीं लगी।


बेलनगंज स्थित चाँदी फैक्ट्री में चोरी का खुलासा

थाना छत्ता क्षेत्र के बेलनगंज में स्थित मैसर्स माँ सिद्धीदात्री चेन्स प्रा. लि. की फैक्ट्री में यह चोरी लंबे समय से चल रही थी। डायरेक्टर रोहित बंसल, फर्म के सभी काम देखते हैं। 19 नवंबर 2025 को सुबह  चौकीदारों ने एक कारीगर की गतिविधियों पर शक होने पर इसकी जानकारी प्रबंधन को दी।


मोबाइल में छुपी चाँदी देखते ही फैक्ट्री स्टाफ हैरान

जांच करने पर कारीगर शाहरुख पुत्र नुसरत खान, निवासी शहीद नगर, के मोबाइल के अंदर बने गुप्त खांचे से चाँदी की चूनस बरामद हुई। पूछताछ में शाहरुख ने चोरी का पूरा नेटवर्क खोलकर बता दिया।


पूछताछ में सामने आया पूरा गिरोह

शाहरुख ने स्वीकार किया कि:

  • वह यह काम शंकर पुत्र विनोद, निवासी जमुना ब्रिज स्टेशन के पास, के साथ मिलकर कर रहा था।
  • दोनों कई महीनों से चाँदी में गिलट की चूनस मिलाकर शुद्ध चाँदी अलग कर छिपा लेते थे।
  • इस पूरी चोरी की जानकारी छिलाई ठेकेदार अभिषेक पुत्र पुष्पेन्द्र कुमार, निवासी काला महल, को भी थी।

फैक्ट्री प्रबंधन ने दी तहरीर, पुलिस जांच शुरू

डायरेक्टर रोहित बंसल की तहरीर पर थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराध के तकनीकी तरीके को ध्यान में रखते हुए अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed