आगरा। हरिपर्वत थाना क्षेत्र में इलाज के दौरान कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि जांच के लिए रंजीत सिंह के पेट से निकाला गया फ्लूइड वापस उन्हें कैनुला के जरिए चढ़ा दिया गया। इसके बाद से उनकी हालत गंभीर है और दिमागी स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है।

रंजीत सिंह की पत्नी सारिका सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने घटना की CCTV फुटेज सुरक्षित कराने की भी मांग की है।

हरिपर्वत थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रकरण की जांच CMO यानी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की जाएगी। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और जिम्मेदारी तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *