डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में DNA NEWS ने बढ़ाया एक और कदम, अब व्यक्तिगत स्वामित्व वाले उद्यम के रूप में दर्ज हुआ न्यूज पोर्टल
आगरा। डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय DNA NEWS ने अपने सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। DNA NEWS का सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) के तहत उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण हो गया है। इसके साथ ही न्यूज पोर्टल को उद्यम के रूप में आधिकारिक पंजीकरण पहचान मिल गई है।

DNA NEWS का संचालन व्यक्तिगत स्वामित्व (Proprietorship) के तहत किया जा रहा है। संस्थान की गतिविधियों में ऑनलाइन न्यूज पब्लिशिंग, डिजिटल विज्ञापन, सोशल मीडिया न्यूज एवं प्रमोशन, वीडियो न्यूज और यूट्यूब चैनल जैसी डिजिटल मीडिया सेवाएं शामिल हैं।
वर्ष 2021 से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय DNA NEWS का उद्देश्य स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को डिजिटल माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाना है।
MSME पंजीकरण से संस्थान को पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं, उद्यम संबंधी सुविधाओं और वित्तीय सहायता के अवसरों का लाभ लेने का रास्ता मिलेगा।
इस पंजीकरण को DNA NEWS के संस्थागत विस्तार और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
