अपराध

डीसीपी कार्यालय के ‘नेपाल सिंह’ नाम से फर्जी कॉल कर धमकाने का आरोप: बुजुर्ग ने बहू के खिलाफ दर्ज कराई FIR

0
IMG_20251127_065641

आगरा: शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 72 वर्षीय बुजुर्ग को कथित तौर पर डीसीपी नगर कार्यालय के ‘नेपाल सिंह’ नाम से फर्जी कॉल कर धमकाया गया। बाद में सत्यापन के दौरान जब बुजुर्ग डीसीपी कार्यालय पहुँचे, तो पता चला कि इस नाम का कोई कर्मचारी वहाँ मौजूद ही नहीं है। इसी प्रकरण को लेकर शाहगंज थाना क्षेत्र के सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी रामनरायन ने अपनी पुत्रवधू निधि वर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, निधि वर्मा पिछले कई वर्षों से अपने पति अनुज कुमार से अलग रह रही हैं, लेकिन फोन के ज़रिए ससुर और पति दोनों को लगातार परेशान कर रही हैं। रामनरायन का आरोप है कि आरोपी बहू दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बार-बार कॉल करके अभद्र भाषा का प्रयोग करती है और गंभीर धमकियाँ देती है।

 बुजुर्ग बोले “झूठे केस में फंसाने से लेकर घर में आग लगाने तक की धमकियाँ”

पीड़ित ने बताया कि आरोपी बहू ने जान से मरवाने, झूठे मामलों में फंसाकर जेल भिजवाने और यहां तक कि उनके आवास पर आग लगाने तक की धमकी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें और उनके बेटे को ‘फर्जी पहचान’ का सहारा लेकर कई बार धमकाया गया।

 कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद

रामनरायन ने दावा किया है कि बहू द्वारा दी गई गालियों और धमकियों की कई ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद हैं।

 पुलिस ने शुरू की जांच

शाहगंज थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कॉल डिटेल्स, रिकॉर्डिंग और संबंधित साक्ष्यों की जाँच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed