फतेहपुर सीकरी में हादसा: , गुजरात की महिला सैलानी घायल
आगरा। फतेहपुर सीकरी में रविवार को मुगलिया स्मारकों का अवलोकन कर रहीं गुजरात की महिला सैलानी अंजुमन हादसे का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि महिला का पैर फिसलने से वह अनूप तालाब के पास गिरकर घायल हो गईं।
मौके पर मौजूद भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, घायल महिला गुजरात कैडर के एक आईएएस अधिकारी की पत्नी हैं। वह अपने परिवार के साथ आगरा में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं और रविवार को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर रही थीं, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
