आगरा.थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने की सनक में एक युवक ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। युवक ने कुत्ते के सिर पर बम फोड़ दिया, ताकि वीडियो वायरल हो सके। घटना थाना जगदीशपुरा की गली नंबर एक की बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी स्थानीय निवासी है और अक्सर सोशल मीडिया पर स्टंट वीडियो बनाता था। इस बार उसने जानवर पर अत्याचार कर वीडियो बनाया, जो अब वायरल हो रहा है।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान की जा रही है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *