अपराध

मुरैना में मावा व्यापारी के यहां आगरा गिरोह ने डाली थी 25 लाख की डकैती,: दयालबाग निवासी दो युवकों सहित सात आरोपी गिरफ्तार

0
IMG_20251009_054558

मुरैना में मावा व्यापारी के यहां हुई 25 लाख रुपये की सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को आगरा के गिरोह ने अंजाम दिया था। पुलिस ने दयालबाग निवासी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं। डकैती में प्रयुक्त दयालबाग निवासी युवक की कार भी जब्त की गई है।

डकैती की वारदात

यह घटना 15 अक्टूबर को स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के मुडियाखेड़ा बाईपास के पास हुई थी। मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता के घर में दिनदहाड़े घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर 12.50 लाख रुपये नकद, करीब दस तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी लूट ली थी। घटना के बाद से ही जिलेभर में सनसनी फैल गई थी।

रामदगी और हथियार

पुलिस ने आरोपियों से 4 लाख 53 हजार 750 रुपये नकद, पांच तोला सोना, 750 ग्राम चांदी, और एक कार (UP 80 KT 2895) बरामद की है। साथ ही 315 बोर के दो देशी कट्टे और चार जिंदा राउंड भी जब्त किए गए हैं।

कैसे पकड़े गए आरोपी

एडीशनल एसपी सुरेन्द्रपाल सिंह डावर और सीएसपी दीपाली चंदौरिया के नेतृत्व में गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर गिरोह को दबोचा।
आईजी चंबल रेंज ने डकैती में शामिल आरोपियों पर 30-30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

मुख्य सूत्रधार बना ‘मोमोस वाला’

मुख्य आरोपी अजय सविता, निवासी उदयपुर खालसा (आगरा), पहले मुरैना में अंबाह रोड पर ‘मोमोस’ का ठेला लगाता था। इसी दौरान उसने मावा व्यापारी के घर की रैकी की और यह जानकारी जुटाई कि घर में अक्सर महिलाएं अकेली रहती हैं। बाद में सूरत में उसकी मुलाकात आरोपी देवा उर्फ धीरज से हुई, जिसके साथ मिलकर उसने वारदात की योजना बनाई।

गिरफ्तार आरोपी

1. अजय सविता पुत्र रामबाबू सविता (मुख्य सूत्रधार) – आगरा

2. श्रीभगवान पुत्र कालीचरन जाटव – राजाखेड़ा, राजस्थान

3. राहुल – आगरा (कार चालक)

4. विजय सिंह – राजाखेड़ा

5. करन सिंह – दयालबाग, आगरा

6. वीरेश कुमार – शमसाबाद, आगरा

7. वीरेन्द्र सिंह – शमसाबाद, आगरा

फरार आरोपी

1. जीतू राठौर – शमसाबाद, आगरा

2. सतेन्द्र बघेल – लहार पट्टी, शमसाबाद

3. देवा उर्फ धीरज – जिस पर हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं

पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed