“दुकान पर आकर गोली मार दूँगा": दबंग की धमकी से हड़कंप, कारोबारी ने कराया मुकदमा दर्ज
आगरा.सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा कारोबारी से चौथ माँगने और धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ज्ञानेन्द्र सिंह, निवासी शांति कॉलोनी, ने बताया कि उनकी दुकान और रेस्टोरेंट करावली मोड़, रुनकता के पास स्थित है, जहाँ वह वर्षों से अपना व्यवसाय कर रहे हैं। आरोप है कि रुनकता निवासी विशाल उर्फ बंटी उनके पास लंबे समय से माहवारी के नाम पर चौथ माँग रहा था और धमकी देता था कि पैसा न देने पर वह दुकान और रेस्टोरेंट नहीं चलने देगा।

पीड़ित के अनुसार, 9 नवंबर को आरोपी ने फोन कर धमकाया और कहा कि वह उनकी दुकान पर आकर गोली मार देगा। पीड़ित ने फोन पर आई कथित रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। तहरीर में यह भी लिखा गया है कि आरोपी पहले से कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और हमेशा हथियार लेकर घूमता है, जिससे उसे जान का खतरा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
