अपराध

जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा:: हेड कॉन्स्टेबल सहित दो की मौत, पांच घायल — पुलिस टीम सूरतगढ़ से लौट रही थी

0
IMG-20251026-WA0016

आगरा : रविवार तड़के जयपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब आर्टिका कार ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निबोहरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गौरव प्रताप सिंह और चालक देव की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में दरोगा गौरव कुमार समेत पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सीएचसी सीकरी ले जाया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम राजस्थान के सूरतगढ़ में दबिश देकर लौट रही थी, तभी ड्राइवर को झपकी लगने से वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ा। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed