अपराध

नशे और रफ़्तार के कॉकटेल ने ली एक्टिवा सवार एक युवक की जान,: दो गंभीर रूप से घायल, हॉस्पिटल मे भर्ती

0
IMG-20260111-WA0051

आगरा में तेज़ रफ्तार और नशे में ड्राइविंग एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। थाना शाहगंज क्षेत्र के कोठी मीना बाजार इलाके में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

दरअसल हमीद नगर गड्डा निवासी अमीना पत्री शकील के घर मिलाद शरीफ का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद उनका 17 वर्षीय बेटा अयान, आमिर (22) और हाफिज गुलाम रसूल को स्कूटी से छोड़ने जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे जैसे ही वे कोठी मीना बाजार पहुंचे, तभी लोहा मंडी की ओर से आ रही  नीले रंग की कार  ने तेज़ और लापरवाह ड्राइविंग करते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी।

आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था और गलत साइड से आते हुए जानबूझकर स्कूटी में टक्कर मारी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि स्कूटी सवारों को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में अयान, आमिर और हाफिज गुलाम रसूल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एस.एन. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान घायल आमिर की मौत हो गई, जबकि अयान की हालत नाज़ुक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है। तीसरे घायल हाफिज गुलाम रसूल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मौके से बिलाल व दीपक नामक दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed