आगरा

13 साल बाद भारत लौटेंगे एनरिक इग्लेसियस,: मुंबई में करेंगे धमाकेदार परफॉर्मेंस और ताजमहल देखने आएंगे आगरा

0
1761521102820
मुंबई : इंटरनेशनल पॉप सेंसेशन एनरिक इग्लेसियस 13 साल बाद एक बार फिर भारत का रुख कर रहे हैं। वह इस बार न सिर्फ 29 और 30 अक्टूबर 2025 को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (MMRDA ग्राउंड्स) में लाइव कॉन्सर्ट करेंगे, बल्कि अपने प्रवास को बढ़ाकर आगरा के ताजमहल का दौरा भी करेंगे। बताया जा रहा है कि 2012 में अपने पिछले दौरे के दौरान वह ताजमहल नहीं देख पाए थे, जिसका उन्हें अफसोस था, और अब वे इस ऐतिहासिक धरोहर को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

सूत्रों के अनुसार, एनरिक का ताजमहल दौरा कॉन्सर्ट के बाद निर्धारित है। उनके साथ उनकी टीम और कुछ करीबी सहयोगी भी आगरा पहुंचेंगे। वे सुबह के समय ताजमहल के सनराइज व्यू का आनंद लेना चाहते हैं ताकि उसकी असली खूबसूरती को महसूस कर सकें। बताया जा रहा है कि वह ताजमहल की वास्तुकला और प्रेम की इस अनोखी निशानी को लेकर विशेष रूप से भावुक हैं और कैमरे से उस पल को कैद करने की भी योजना बना रहे हैं।

एनरिक ने आखिरी बार साल 2012 में भारत में परफॉर्म किया था। ‘Hero, Rhythm Divine, और Escape’ जैसे सुपरहिट गानों के लिए मशहूर यह स्पेनिश सिंगर अपने रोमांटिक अंदाज़ और एनर्जी से फिर एक बार भारतीय दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे।

एनरिक ने कहा — “भारत के प्रशंसक बेहद अद्भुत और समर्पित हैं। यहाँ परफॉर्म करने का अनुभव हमेशा खास होता है।”

कॉन्सर्ट में उनके पुराने चार्टबस्टर गानों के साथ नए ट्रैक का भी मिश्रण देखने को मिलेगा।

बॉलीवुड कनेक्शन:

एनरिक ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि अगर वह डांस कर पाते तो शायद किसी बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर लेते। साथ ही उन्होंने भविष्य में भारतीय कलाकारों के साथ संगीत सहयोग (Collaboration) की इच्छा भी जताई है।

भारत में एनरिक की यह वापसी इस साल के सबसे बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल म्यूज़िक इवेंट्स में से एक मानी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed