अपराध

पूर्व कर्नल की विधवा ने बेटे-बहू पर लगाया फर्जी वसीयत और बैंक खाते से लाखों की धोखाधड़ी का आरोप,: न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

0
IMG_20251024_180623

आगरा।पूर्व कर्नल की विधवा श्रीमती सरिता रैना की ज़िंदगी उस समय बिखर गई, जब उन्हें यह अहसास हुआ कि जिन पर उन्होंने सबसे ज़्यादा भरोसा किया, वही उनके सबसे बड़े दर्द का कारण बन गए। सरिता का कहना है कि उनके ही बड़े बेटे और बहू ने मिलकर उनके पति की बीमारी की हालत में फर्जी वसीयतनामा तैयार कराया और पति के बैंक खाते से लाखों रुपये अवैध रूप से निकाल लिए। देश की सेवा में जीवन समर्पित करने वाले एक पूर्व सैनिक की पत्नी आज न्याय की उम्मीद में अधिकारियों के दरवाज़े खटखटा रही हैं।

आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित 21, विनायक विहार, शमशाबाद रोड निवासी श्रीमती सरिता रैना ने अपने बड़े बेटे वैभव रैना, बहू विधि श्रीवास्तव रैना, और दो अन्य व्यक्तियों योगेश माथुर तथा लेफ्टिनेंट कर्नल अक्षत बक्शी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का गंभीर आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, उनके पति स्वर्गीय कर्नल राहुल रैना, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी थे, जिनका निधन 07 जुलाई 2025 को हुआ। बताया गया है कि वे 08 जून 2025 से 07 जुलाई 2025 तक अस्पताल में भर्ती थे। इसी दौरान, बेटे वैभव रैना ने षडयंत्रपूर्वक बीमारी की हालत में उनके नाम से एक फर्जी वसीयतनामा तैयार कराया, जिस पर योगेश माथुर और लेफ्टिनेंट कर्नल अक्षत बक्शी के हस्ताक्षर गवाह के रूप में कराए गए।

श्रीमती सरिता रैना का कहना है कि उनके बेटे और बहू ने पति के बैंक खाते से उनकी जानकारी के बिना, उनके मोबाइल और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर लाखों रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले थाना ताजगंज और पुलिस आयुक्त, आगरा को भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया।

न्यायालय के आदेश पर, ताजगंज थाना  एफआईआर दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed