आगरा: मकान का छज्जा गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, परिवार के 5 लोग घायल

0
मुख्य बिंदु:

  • आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में मकान का छज्जा गिरा
  • हादसे में 4 साल के मासूम रफत की मौत
  • पति-पत्नी और 2 साल की बच्ची समेत 5 लोग घायल
  • स्थानीय लोगों ने मलबे से लोगों को निकाला
  • प्रशासन और पुलिस राहत कार्य में जुटी

आगरा: थाना शाहगंज क्षेत्र में बुधवार को एक पुराने मकान का छज्जा अचानक गिर गया। हादसे में पति-पत्नी सहित एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में 4 साल का मासूम रफत की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।

थाना शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा में पुराने मकान का छज्जा अचानक गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद के लिए शोर मचाया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलने पर एसीपी लोहामंडी  मयंक तिवारी ने पहुंचकर तत्काल राहत कार्य शुरू करवाये।घायल परिवार के सदस्यों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान काफी जर्जर हालत में था और लंबे समय से इसके गिरने का खतरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed