अपराध

आगरा में छात्रा से ₹79 हजार की ठगी, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल  : पुलिस ने दो नामजद आरोपियों शोभित और निखिल के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

0
images (33)

आगरा। लोहामंडी क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को साइबर ठगों ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठग लिया।

भयभीत छात्रा ने ठगों के दबाव में परिवार के बैंक खाते से लगभग ₹79 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।घटना का खुलासा तब हुआ जब खाते से रकम निकलने की जानकारी परिजनों को मिली।

धमकी देकर ठगी, कहा “पैसे नहीं दिए तो फोटो वायरल कर दूंगा”

सूत्रों के मुताबिक, छात्रा को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया।
कॉल करने वाले ने खुद को शोभित बताया और दावा किया कि उसके पास छात्रा के कुछ निजी फोटो और वीडियो हैं।उसने धमकी दी कि अगर तुरंत पैसे नहीं भेजे गए, तो वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
भय के कारण छात्रा ने सितंबर माह में अलग-अलग तारीखों पर ₹79 हजार की रकम भेज दी।

परिजनों का बयान ‘निखिल नाम के व्यक्ति ने फिरौती की तरह धमकी दी’

परिजनों ने बताया कि जब बेटी ने ठग का नंबर ब्लॉक किया तो नए नंबरों से लगातार फोन आने लगे।एक कॉल में व्यक्ति ने खुद को निखिल बताया और कहा कि वह शोभित का मकान मालिक है।परिजनों के मुताबिक, कॉल करने वाला व्यक्ति लगातार धमकी भरे लहजे में पैसे की मांग करता रहा।

“फोन पर उसने कहा कि अगर पैसे नहीं भेजे तो पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसा देगा।”  परिवार के सदस्य।

आखिरकार पीड़ित परिवार ने थाना लोहा मंडी पहुंचकर पुलिस के आगे अपनी व्यथा बताइ। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर  आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed