अपराध

आगरा में करोड़ों की ठगी और धमकी का मामला:: वकील ने प्रॉपर्टी डीलर और पुत्र पर लगाए गंभीर आरोप

0
IMG_20251009_054558

आगरा: न्यू आगरा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी, विश्वासघात और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। एक वरिष्ठ वकील ने शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके पुत्र पर करीब ₹1.16 करोड़ (एक करोड़ सोलह लाख पचास हजार रुपये) की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी लिखित तहरीर पुलिस को दी है, हालांकि अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर हड़पे रुपये

पीड़ित के अनुसार, उनके पिता की मृत्यु के बाद प्रॉपर्टी डीलर ने ₹20 लाख लौटाने का वादा किया था। इसके बाद वर्ष 2020 में डीलर और उसके बेटे ने एक प्लॉट में निवेश कर बड़े लाभ का झांसा देते हुए उनसे किस्तों में ₹96.50 लाख रुपये लिए। यह रकम ₹40 लाख और ₹56.50 लाख के रूप में दी गई थी। दोनों ने कहा था कि दो साल में प्रॉपर्टी बेचकर मुनाफे सहित रकम वापस कर देंगे।

चेक बाउंस और फरार हुआ आरोपी परिवार

समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने पैसे मांगे, तो प्रॉपर्टी डीलर ने ₹66.50 लाख और ₹50 लाख के दो चेक दिए, जो कि बाउंस हो गए। बाद में डीलर ने ₹10 लाख मुनाफे का लालच देकर टालमटोल की, लेकिन कुछ समय बाद वह परिवार सहित फरार हो गया।

धमकी देने का भी आरोप

पीड़ित वकील ने बताया कि जब उन्होंने रकम वापस मांगनी चाही, तो प्रॉपर्टी डीलर और उसका पुत्र जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि उन्होंने अन्य लोगों से भी करोड़ों रुपये लेकर धोखाधड़ी की है।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए न्यू आगरा थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed