ताजमहल मेट्रो स्टेशन के बाहर स्विगी टी-शर्ट पहने 'शू कवर' विक्रेता ने युवक को दी जान से मारने की धमकी : धमके देते हुए युवक का वीडियो वायरल
आगरा। ताजमहल मेट्रो स्टेशन के बाहर एक ‘शू कवर’ बेचने वाले युवक, जो स्विगी (Swiggy) की टी-शर्ट पहने हुआ था, द्वारा एक अन्य युवक को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे 20 सेकंड के वीडियो में स्विगी की टी-शर्ट पहने ‘शू कवर’ विक्रेता युवक अपनी कमर से चाकू निकालकर एक युवक को जान से मारने की धमकी देता दिख रहा है। वह गाली-गलौज भी कर रहा है। धमकी देते हुए वह कहता है कि “मैं नशे में हूँ लेकिन छोडूंगा नहीं,” और “मेरा वार भारी पड़ेगा, उठने भी नहीं दूंगा।” यह सब बोलकर वह चला जाता है।
पुलिस कार्रवाई:
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ताजगंज थाना क्षेत्र के निवासी तुलसी का चबूतरा निवासी अजय नामक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में खुलासा:
पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि वह मेट्रो स्टेशन के बाहर ‘शू कवर’ बेचने का काम करता है। उसने बताया कि वहाँ कुछ गाइड उसे रोज़ाना परेशान करते थे। उन्हीं को डराने के लिए वह चाकू लेकर आया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
