आगरा

मिशन शक्ति अभियान:: ताज सुरक्षा पुलिस ने ताजमहल पर महिलाओं को किया जागरूक, दी आत्मरक्षा की जानकारी

0
IMG-20251025-WA0076

आगरा | महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर ताज सुरक्षा पुलिस ने “मिशन शक्ति फेस-5” अभियान के तहत ताजमहल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में, एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व और प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में, पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) ने ताजमहल आने वाली महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पुलिस की महिला व पुरुष टीम ने पर्यटकों और छात्राओं को सुरक्षा और सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर साझा किए — 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 108 (एंबुलेंस), 102 (गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)।

इसके साथ ही महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला साइबर सेल और मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान योजना जैसी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

महिला आरक्षियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा तकनीकें सिखाईं और साइबर फ्रॉड व डिजिटल अरेस्ट जैसे नए अपराधों से बचाव के तरीके समझाए। पुलिस टीम ने महिलाओं को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत महिलाओं से जुड़े नए प्रावधानों की जानकारी भी दी।

आज जलगांव, महाराष्ट्र के बोहरा कमेल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ताजमहल का भ्रमण किया। पुलिस टीम ने उन्हें मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन किया।

अभियान में उपनिरीक्षक पंकज सिंह पटेल,आरक्षी आशु और महिला आरक्षी प्रीति शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed