अपराध

60 वर्षीय वृद्ध महिला से रेप का मामला,: आरोपी की तलाश में पुलिस सक्रिय

0
IMG_20251009_054558

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के नाई की सराय, बिहार नगर कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार, शौच करने गई 60 वर्षीय वृद्ध महिला को नशे की हालत में एक युवक ने दबोच लिया। वृद्ध महिला ने आरोपी के खिलाफ रेप का आरोप लगाया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। आरोपी इस्लाम नगर, टेड़ी बगिया का निवासी है, बताया जा रहा है कि वह सूखे नशे का आदि है और कूड़ा बीनने का काम करता है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी तलाश जारी है और इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी के परिवारजनों को थाने बुलाकर पूछताछ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed