अपराध

आंबेडकर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील बातें करने का गंभीर आरोप,: पुलिस ने शुरू की जांच

0
images (33)

आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (DBRAU) के रसायन विज्ञान विभाग में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। विभाग के प्रोफेसर गौतम जायसवाल पर शोध छात्रा से लगातार अश्लील बातें करने और निजी जीवन से जुड़े अनुचित सवाल पूछने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

छात्रा ने परेशान होकर न्यू आगरा थाना में तहरीर दी और ऑडियो सबूत पुलिस को सौंपा है। प्रारंभिक जांच में ऑडियो में प्रोफेसर की ही आवाज होने की संभावना जताई गई है। पुलिस ने ऑडियो को फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजने की तैयारी कर ली है।

सूत्रों के अनुसार शाम तक प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है और गिरफ्तारी की कार्रवाई भी संभव है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह पहली घटना नहीं है। डेढ़ साल पहले भी समाज विज्ञान संस्थान के एक प्रोफेसर पर इसी तरह के आरोप लगे थे, जिससे विश्वविद्यालय की साख पर सवाल उठते रहे।

शिक्षा जगत के विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते पर धब्बा लगता है। प्रशासन को चाहिए कि वह कठोर कार्रवाई करके यह संदेश दे कि विश्वविद्यालय में चरित्रहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed