आगरा (सिटी रिपोर्टर): थाना एत्माददौला क्षेत्र के शाहदरा में एक बार फिर अवैध कब्ज़े और निर्माण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गौशाला के सामने स्थित लगभग 15 मीटर सरकारी ज़मीन पर एक बिल्डर ने अवैध रूप से सड़क बना दी।

बताया जा रहा है कि विभाग पहले भी इस ज़मीन पर कार्रवाई कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद बेखौफ़ बिल्डर ने दोबारा कब्ज़ा कर पक्की सड़क तैयार करा ली। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस पूरे प्रकरण में स्थानीय छोटे जन प्रतिनिधि की मिलीभगत भी है, जिसके चलते बिल्डर ने बिना अनुमति सड़क का निर्माण कराया।

मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुँचाई गई है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि इस अवैध कब्ज़े और निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि नगर निगम की भूमि दोबारा कब्ज़े में न जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *