आगरा

आगरा में बीएसएफ जवान दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब,: बनाएंगे नया विश्व कीर्तिमान

0
IMG_20251009_054558

आगरा जल्द ही एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जांबाज जवान गुरुवार, 6 नवंबर को आगरा में अपने शौर्य, पराक्रम और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

इस मौके पर बीएसएफ टेकनपुर का मोटर बाइक दस्ता बुलेट मोटरसाइकिलों पर ऐसे हैरतअंगेज करतब दिखाएगा कि दर्शक दांतों तले उंगली दबा लेंगे

आगरा में होगा वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रयास

इस खास आयोजन का आयोजन आगरा रायल्स की ओर से गुरुद्वारा गुरु के ताल परिसर में किया जा रहा है।

आगरा रायल्स के निदेशक मनोज जादौन ने बताया कि बीएसएफ जवान कुल 15 हैरतअंगेज करतब दिखाकर नया विश्व कीर्तिमान (World Record) बनाने की तैयारी में हैं।

इस टीम का नेतृत्व विश्व कीर्तिमान धारी विश्वजीत चौधरी कर रहे हैं। उनके साथ उनकी सहयोगी टीम और बीएसएफ की महिला बाइकर्स भी रोमांचक स्टंट्स पेश करेंगी।

राष्ट्रीय एकता दिवस से जुड़ा पराक्रम सप्ताह

यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर से शुरू हुए “पराक्रम सप्ताह” का हिस्सा है, जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार पटेल जयंती) के अवसर पर मनाया जा रहा है।

बीएसएफ का दस्ता 6 नवंबर की सुबह 9 बजे टेकनपुर (ग्वालियर) से प्रस्थान करेगा और आगरा रायल्स पहुंचने के बाद सुबह 10 बजे से प्रदर्शन करेगा।

कार्यक्रम में शामिल होंगे ये अधिकारी

इस मौके पर कई गणमान्य अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • डीआईजी सीपी मीणा (BSF टेकनपुर)
  • पुलिस आयुक्त दीपक कुमार (आगरा)
  • डीआईजी शैलेश पांडेय
  • संत बाबा प्रीतम सिंह

साथ ही स्थानीय प्रशासन और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर होगा रिकॉर्ड प्रदर्शन

आगरा में प्रदर्शन के बाद बीएसएफ का यह दस्ता लखनऊ एक्सप्रेसवे की ओर प्रस्थान करेगा। वहां टीम World Records India, Asia Book of Records और Best of India Records में अपना नाम दर्ज कराने के लिए बाइक स्टंट्स पेश करेगी।

इस पराक्रम सप्ताह का समापन 7 नवंबर को होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed