आगरा:जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में ज़मीन से जुड़ी एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कृष्णा इन्फोटेक के मालिक जितेन्द्र बचवानी ने दो लोगों के खिलाफ अपने हिस्से से अधिक ज़मीन बेचने और पहले से खरीदी गई भूमि को दोबारा बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बैनामे के बाद कब्ज़ा भी है पीड़ित पर

शिकायत के मुताबिक, यह विवाद मौजा भोगीपुरा स्थित खसरा संख्या 842 से जुड़ा है। यह भूमि तीन भाइयों भगवती प्रसाद, रामस्वरूप और प्रभूदयाल के बीच बराबर हिस्से में बंटी हुई थी।

जितेन्द्र बचवानी का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2018 में भगवती प्रसाद और रामस्वरूप के वारिसों से उनका पूरा हिस्सा (2/3 भाग) बैनामे के ज़रिए खरीदा था और उस ज़मीन पर उनका कब्ज़ा भी है।

बेचीं हुई ज़मीन दुबारा बेच दी

शिकायत में बताया गया है कि दीपांशु पुत्र स्व. आनंद और गोपाल पुत्र प्रभूदयाल, जो तीसरे भाई के वारिस हैं, ने साज़िश के तहत अपने हिस्से (1/3 भाग) से ज़्यादा ज़मीन बेच दी।

इतना ही नहीं, उन्होंने वह भूमि भी बेच दी जो पहले से ही बैनामाशुदा और बचवानी की स्वामित्व वाली थी।

पीड़ित का आरोप

बचवानी ने आरोप लगाया है कि यह पूरी कार्रवाई सोच-समझकर की गई है और इसमें भूमाफियाओं की मिलीभगत की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि आरोपी खतौनी में दर्ज नाम का फायदा उठाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

पुलिस जांच जारी

थाना जगदीशपुरा पुलिस ने जितेन्द्र बचवानी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है और पुलिस दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *