अपराध

कमला नगर में दंत चिकित्सक की आत्महत्या:: बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर दी जान, युवती व परिजनों पर उत्पीड़न के आरोप

0
IMG_20251009_054558

आगरा | कमला नगर के एफ ब्लॉक में रहने वाले दंत चिकित्सक डॉ. पियूष सिंह (32) ने शनिवार देर रात बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से मिले सुसाइड नोट में डॉक्टर ने गोरखपुर निवासी एक युवती और उसके परिजनों को मौत का जिम्मेदार बताया। परिजनों के मुताबिक पिछले छह माह से पियूष मानसिक तनाव में थे और लगातार अवसाद से जूझ रहे थे।


■ स्नैपचैट से दोस्ती, फिर विवाद

  • तीन साल पहले डॉक्टर पियूष की एक युवती से स्नैपचैट पर दोस्ती हुई थी।
  • युवती की शादी 25 नवंबर को तय हो चुकी थी।
  • इसका पता चलने पर युवती के परिजन लगातार पियूष पर दबाव बनाने लगे
  • परिवार का आरोप है कि युवती के घरवालों ने पियूष को बार-बार फोन कर धमकाया और झूठे मुकदमों में फँसाने तथा जेल भेजने की धमकी देते रहे।

■ 1090 पर कई बार शिकायतें

  • आरोप है कि युवती के परिजनों ने 1090 पर पियूष के खिलाफ कई बार शिकायतें कीं।
  • कमला नगर पुलिस ने भी इसी सिलसिले में पियूष और उनके पिता को थाने बुलाया था, जिसके बाद से वह घर पर ही रह रहे थे और गंभीर तनाव में थे।

■ अवसाद गहराता गया

  • पियूष के छोटे भाई आयुष का कहना है कि भाई कई दिनों से टूट चुके थे और खुदकुशी की बातें करते थे
  • उन्हें लगता था कि उनकी वजह से पिता भी तनाव में हैं
  • परिवार को डर था कि युवती के परिजन किसी मुकदमे में फंसा देंगे।

■ रात में कमरे में मिला बेहोश

  • शनिवार रात करीब 12 बजे आयुष भाई के कमरे में गए तो पियूष फर्श पर पड़े मिले।
  • पास में एक सिरिंज और खाली इंजेक्शन की शीशी पड़ी थी।
  • परिजन मदद से उन्हें तुरंत हृदयम हॉस्पिटल ले गए।
  • हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने विद्युत शॉक देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन पियूष को मृत घोषित कर दिया गया।

■ शव का पोस्टमार्टम, पुलिस जांच में जुटी

  • परिवार शव को घर लेकर आया और रात में ही पुलिस को सूचना दी।
  • पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed