प्रतापपुरा चौराहे पर हाई-वोल्टेज ड्रामा:: पत्नी को साथ ले जाना पड़ा भारी, युवक ने पति पर हेलमेट दे मारा
पति को पूरा यक़ीन था कि उसकी पत्नी शहर के एक बड़े शो-रूम में काम करती है। लेकिन जब वह अपने बच्चे की दवा लेने निकला और प्रतापपुरा चौराहे पर उसने पत्नी को एक अन्य युवक के साथ बाइक पर बैठे देखा, तो दिल तो टूटा ही… भरोसा भी बिखर गया।
इसी भावुक क्षण में पति ने जब नाराज़गी जताते हुए पत्नी को साथ ले जाने की कोशिश की, तभी दूसरा युवक बौखला गया। आरोप है कि उसने गुस्से में आकर पति के सिर पर हेलमेट दे मारा, जिससे वह वहीं सड़क पर घायल होकर गिर पड़ा। घटना के दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई
प्रतापपुरा चौराहा पर हुआ विवाद
दरअसल पीड़ित पति निवासी सेवला जाट, सदर बाजार, आगरा, अपने बच्चे की दवा लेने प्रतापपुरा पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी पत्नी (नामी शोरूम में कार्यरत) को आशीष कटारा निवासी मलपुरा के साथ बैठे देखा।
पत्नी को घर ले जाने के प्रयास में ही विवाद बढ़ा और मामला मारपीट तक जा पहुँचा।
मामला थाने पहुँचा, FIR दर्ज
विवाद के बाद मामला सीधे थाने पहुंच गया, जहाँ घायल पति की शिकायत पर आरोपी युवक आशीष कटारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पूरा मामला थाना रकाबगंज क्षेत्र के प्रतापपुरा चौराहा का है, जहाँ अचानक शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया।
