आगरा। सदर क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर तंत्र-मंत्र का उपयोग कर उसकी बहन को बहकाने और अवैध संबंध बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति ने पहले उसकी सगी बहन को जाल में फंसाया और फिर 16 मार्च को मारपीट कर उसे बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया।

महिला का आरोप है कि पति राजेंद्रपाल इस समय एक अन्य महिला को पत्नी की तरह अपने साथ रख रहा है, जबकि वह महिला पहले ही किसी अन्य युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर चुकी है। पीड़िता ने तहरीर में यह भी लिखा कि आरोपी उसे लगातार जान से मारने या किसी तरह नुकसान पहुंचाने की धमकियाँ देता है।

पीड़ित महिला ने पुलिस से अपनी और बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला ने यह भी बताया कि उसकी शादी लगभग दस वर्ष पूर्व हाथरस जिले के एक गांव में हुई थी और शादी के शुरुआती दिनों से ही पति तंत्र-मंत्र और जादू-टोना करता था। फिलहाल विवेचना जारी है, और पुलिस सभी आरोपों की गहराई से पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *