देश

पुडुचेरी मे एक हाई-टेक फर्जी दवा निर्माण यूनिट का भंडाफोड़: आगरा मे नकली दवाई काण्ड मे वांछित राणा से जुडा है नेटवर्क

0
kmc_20251127_184323

पुडुचेरी।पुडुचेरी पुलिस ने 5 करोड़ की अवैध मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, हाई-टेक होलोग्राम प्रिंटिंग प्रेस और स्टेट-ऑफ-द-आर्ट पैकेजिंग यूनिट जब्त की है। यह कार्रवाई राजा गैंग से जुड़े रैकेट पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

पुडुचेरी पुलिस और ड्रग्स विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पहली बार एक हाई-टेक फर्जी दवा निर्माण यूनिट का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई Sun Pharma केस की जांच के आधार पर की गई, जिसके बाद यह बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ।

सूत्रों के अनुसार यह मैन्युफैक्चरिंग यूनिट करीब 5 करोड़ रुपये की है, और यह वही राजा से जुडा गैंग चलाता था जिसके दो आरोपी 20 नवंबर से 14 दिन की रिमांड पर पुडुचेरी जेल में हैं। पुलिस अब इसे पूरे दक्षिण भारत के सबसे बड़े फर्जी दवा रैकेट में से एक बता रही है।

🔴 Delhi–Agra Police भी पहुंचेंगी Puducherry

दिल्ली क्राइम ब्रांच और आगरा से भी अधिकारियों ने अपनी टीमों को क्रॉस-स्टेट लिंक जांच के लिए पुडुचेरी रवाना किया है।

गिरफ्तार आरोपी राणा और फरार मययप्पन दिल्ली और आगरा के मामलों में भी वांछित हैं।

हाई-टेक HOLOGRAM प्रिंटिंग प्रेस और पैकेजिंग यूनिट भी बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दूसरे चरण में एक अत्याधुनिक होलोग्राम प्रिंटिंग प्रेस और स्टेट-ऑफ-दि-आर्ट पैकेजिंग यूनिट भी बरामद की है। ये मशीनें नई और करोड़ों की बताई जा रही हैं।

ड्रग्स विभाग का अनुमान है कि पूरा सेटअप लगभग 20 करोड़ रुपये का है और यहां प्रमुख दवा कंपनियों की नकली दवाओं का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा था।

🔴 सन फार्मा केस ने खोला पूरा नेटवर्क

अधिकारियों के अनुसार, सन फार्मा द्वारा दर्ज केस से ही इस बड़े रैकेट की कड़ी खुली।दवाओं की नकली पैकिंग, ब्रांडेड कंपनियों की कॉपी पैकिंग और अवैध डिस्ट्रिब्यूशन का यह अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है।

🔴 दो और ठिकाने चिन्हित — छापे जारी

SP CBCID पलनिवेल के नेतृत्व में टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
दो और घर/लोकेशन की पहचान हो चुकी है, जहां किसी भी समय रेड हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed