अपराध

एमएलसी को कभी ‘फूफा’ तो कभी ‘चाचा’ बताने वाले दो युवक सुर्खियों में;: अधिवक्ता से अभद्रता का ऑडियो वायरल

0
kmc_20251129_115415

आगरा। दीवानी में कार्यरत भीमनगर, जगदीशपुरा निवासी एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता और धमकी का मामला तूल पकड़ रहा है। दो युवकों द्वारा गाली-गलौज करने और खुद को प्रभावशाली बताने के लिए एक एमएलसी को कभी ‘फूफा’ तो कभी ‘चाचा’ बताने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल ऑडियो में दोनों युवक अधिवक्ता को पीटने की धमकी और अपशब्द बोलते सुनाई दे रहे हैं। अधिवक्ता ने इस घटना को लेकर वरिष्ठ साथियो को सूचना दी है, जिसके बाद अधिवक्ताओं में रोष है और कार्रवाई की मांग की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक लगातार एमएलसी से अपना “करीबी रिश्ता” बताकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच और आगे की कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed