अपराध

फेसबुक पर युवती से दोस्ती बनी ठगी का जाल: युवक से 10 लाख रुपये ऑनलाइन ठगे

0
Whisk_f18208bb9d2977397d34bca9291ae9b6dr

आगरा। फेसबुक पर एक युवती से हुई दोस्ती आगरा के मधुनगर निवासी युवक को भारी पड़ गई। सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह चैट व्हाट्सऐप और टेलीग्राम तक पहुंची, जहां ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर युवक से 10 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना आगरा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फेसबुक फ्रेंडशिप से शुरू हुई कहानी

पीड़ित सुनील सिंह यादव, निवासी मधुनगर, ने बताया कि 11 जून 2025 को फेसबुक पर इशिका सेन उर्फ Snagnika Banerjee नाम की युवती से उनकी दोस्ती हुई। कुछ दिनों की बातचीत के बाद युवती ने अपना व्हाट्सऐप नंबर साझा किया और वहीं से निवेश की बात शुरू की।

टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर दिया मुनाफे का लालच

सुनील के मुताबिक युवती ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया और उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया। वहां उनकी बात सजीव भटनागर नाम के व्यक्ति से कराई गई, जिसने खुद को विशेषज्ञ बताते हुए लगातार निवेश के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आरोपियों ने उनसे कुल 10,00,000 रुपये ले लिए।

राशि वापस न मिलने पर पीड़ित को हुआ संदेह

जब न तो मुनाफा मिला और न ही राशि वापस हुई, तब सुनील को समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की।

पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट्स से लेन-देन तक शुरू की जांच

साइबर क्राइम थाना आगरा पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए फेसबुक प्रोफाइल, व्हाट्सऐप नंबर, टेलीग्राम चैट और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच कर रहा है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed