आगरा। एक युवक द्वारा युवती और उसके परिजनों को लगातार परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गौरव कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी थाना क्वार्सी, जिला अलीगढ़, मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिए अश्लील मैसेज, गालियां और धमकी भरे संदेश भेज रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की शिकायत पर थाना ट्रांसयमुना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने AI तकनीक का इस्तेमाल कर चेहरा लगाकर अश्लील फोटो व वीडियो बनाने, उन्हें इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी दी। इसके साथ ही आरोपी द्वारा तेजाब डालने, अपहरण कराने और पूरे परिवार को जान से मरवाने की धमकियां भी दी गईं। 5 दिसंबर की शाम और 6 दिसंबर की रात को भेजे गए अभद्र संदेशों के स्क्रीनशॉट पीड़िता ने पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।

पीड़िता की शिकायत पर थाना ट्रांसयमुना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *