Uncategorized

मथुरा: हाईवे थाना क्षेत्र के उसफार गांव का मामला

0
IMG_20251220_165220

मथुरा, उमेश कुमार।थाना हाईवे क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। गांव उस्फार के पास से गुजर रहे नाले में एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मुकेश पुत्र वेदों, निवासी उसपगर गांव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मुकेश गुरुवार देर शाम अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने नाले में एक शव तैरता देखा, जिसकी सूचना परिजन को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मुकेश के रूप में की, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने मुकेश की हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि अंतिम बार मुकेश को गांव के ही एक युवक धर्मेंद्र के साथ देखा गया था, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
फोरेंसिक टीम मौके पर, CCTV खंगाल रही पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि सुबह PRV के माध्यम से सूचना मिली थी, जिसके बाद शव को नाले से निकलवाकर कब्जे में लिया गया। मामले में आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed