आगरा।किसी मानसिक रूप से कमजोर इंसान को चोट पहुँचाना सिर्फ अपराध नहीं, मानवता पर प्रहार है। इस क्रूरता का शिकार हुआ सुनीता देवी का बेटा, जो मंदबुद्धि युवक है। पतंग लेने के लिए वह छत पर गया ही था कि उसके साथ अमानवीय बर्ताव किया गया।
27 दिसंबर की इस घटना में आरोप है कि पड़ोसी कुमकुम, पूजा, भारती और दिनेश  सभी चरण सिंह के परिवार के सदस्य  घर में घुस आए और युवक को गिरा-गिराकर जमकर पीटा। युवक की मानसिक स्थिति को जानते हुए भी आरोपियों ने किसी तरह की दया नहीं दिखाई।
चीखें सुनकर जब माँ अपने बेटे को बचाने पहुंचीं, तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। माँ का दिल अपने घायल बेटे की तकलीफ़ देख चकनाचूर हो गया।

माँ की संवेदना भरी पुकार

“मेरा बच्चा मंदबुद्धि है… उसे क्या पता किसकी पतंग है… क्यों उसे इतना मारा…?”
शिकायत में झलकता माँ का दर्द।

थाना इंचार्ज निशामक त्यागी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर  मेडिकल कराकर  मुकदमा दर्ज किया है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *