अपराध

बिना परमिट दौड़ रहा था सीवर टैंकर, छात्र की जान गई: जलनिगम के नामी ठेकेदार रवि लवानिया के नाम है रजिस्टर्ड

0
j99udf

आगरा। शंकरगढ़ पुलिया-अवधपुरी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अब नया खुलासा हुआ है। सीवर टैंक की सफाई करने वाले टैंकर से कुचलकर छात्र करन शर्मा की मौत के मामले में टैंकर ठेकेदार का नाम सामने आ गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि हादसे में शामिल टैंकर ठेकेदार रवि लवानिया का है।

घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब रामकुंज, शाहगंज निवासी 20 वर्षीय करन शर्मा अपने साथी के साथ स्कूटी से कोचिंग जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और करन सड़क पर जा गिरा, तभी पीछे से आ रहे सीवर टैंकर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित टैंकर नगर निगम का नहीं, बल्कि ठेके पर संचालित किया जा रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि टैंकर का परमिट जुलाई 2025 में ही समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वाहन अवैध रूप से सड़कों पर चल रहा था।

पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में लापरवाही और अवैध संचालन को लेकर ठेकेदार की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed