अपराध

आगरा में 52 पत्तों का जाल:: चौकड़ी का करोड़ों का खेल, शहरभर में फैला नेटवर्क

0

 

आगरा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इन दिनों 52 पत्तों के खेल का संगठित नेटवर्क तेजी से पैर पसारता नजर आ रहा है। शहर के कई इलाकों—चाहे जेवरात बाजार हो, जीवनी मंडी के आसपास के फ्लैट हों या फिर पॉश कॉलोनियां—इन जगहों पर सक्रिय चार लोगों की एक कथित “चौकड़ी” चर्चा का केंद्र बनी हुई है। गोस्वामी, धीर , रिते और pandit ज़ी इस लाइन का बड़ा नाम बनते जा रहे है

सूत्रों के अनुसार, इस नेटवर्क में शामिल खिलाड़ी और उनके सौदागर खास तौर पर बड़े दांव लगवाने के लिए जाने जाते हैं। “छूट”  पर 52 पत्तों का खेल इनको मुफीद बैठ रहा है।बताया जा रहा है कि इस गिरोह का शिकार शहर के कई लोग हो चुके हैं, जिनमें एक व्यक्ति करीब 25 लाख रुपये तक गंवा बैठा।

तीन महीने पहले कोठी सहाय इलाके में हुए एक बड़े गेम की भी चर्चा है, जिसमें इस चौकड़ी को कथित तौर पर 3 से 3.5 करोड़ रुपये तक का फायदा हुआ। वहीं, एक सदस्य की आर्थिक स्थिति में अचानक आए बदलाव—साधारण काम से सीधे महंगे शौक और पॉश इलाकों में संपत्ति लेने तक—कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

खबर यह भी है कि कमला नगर और चाचा नेहरू कॉलोनी जैसे इलाकों में महंगे मकानों की खरीद-फरोख्त में भी इनका नाम सामने आ रहा है।

शहर के पुराने बाजार, स्टेशन क्षेत्र और अन्य पॉश कॉलोनियों में भी ऐसे खेलों के सक्रिय होने की बातें सामने आ रही हैं। खास बात यह है कि इन खेलों में अक्सर ज्वैलर्स और कारोबारी वर्ग को निशाना बनाया जाता है।

 

कहानी अभी बाकी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed