अपराध

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की पुत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला गरमाया,: सपा नेता ने साइबर सेल से की कार्रवाई की मांग

0
file_000000008b78720b8eecf8205f9962da

आगरा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख Akhilesh Yadav की पुत्री के संबंध में कथित रूप से प्रसारित की जा रही भ्रामक, असत्य और मानहानिकारक सामग्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में साइबर सेल से मामले की जांच कराने की मांग उठाई है।

राहुल चतुर्वेदी ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अखिलेश यादव की पुत्री के संबंध में तथ्यहीन एवं आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की जा रही हैं, जिससे न केवल एक बेटी की गरिमा और निजता प्रभावित हो रही है, बल्कि एक प्रमुख राजनीतिक परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार की भ्रामक सामग्री समाज में भ्रम और वैमनस्य फैलाने का कार्य कर रही है। साथ ही आधी आबादी के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सपा नेता ने मांग की कि वायरल पोस्टों के मूल स्रोतों की पहचान कर उनके निर्माताओं और प्रसारकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।

प्रार्थना पत्र में यह भी अनुरोध किया गया है कि संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को निर्देशित कर आपत्तिजनक एवं मानहानिकारक सामग्री को तत्काल हटवाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

सपा नेता ने कहा कि जनहित, महिला सम्मान, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए इस मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed