आगरा। नगर के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में नगला रामबल मोहल्ले में एक महिला ने अपने साथ हुई मारपीट, गाली-गलौज और अंगों से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है

23 अक्टूबर 2025 को शाम 6:32 बजे, नगला रामबल में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही तीन लोगों गोपी यादव, श्रीमती सर्वेश यादव और चिंकी यादव ने उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। शिकायत में महिला ने बताया कि गोपी यादव द्वारा उनके साथ अंगों से छेड़छाड़ भी की गई। इसके अलावा, आरोपियों ने महिला के पति के साथ भी मारपीट की और धमकी दी कि “अगर मामला थाना या अदालत तक गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”

महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ इस मोहल्ले में रहती हैं और आरोपियों के व्यवहार से उन्हें और उनके परिवार को खतरा महसूस हो रहा है।

थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *