अपराध

डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर गौतम जैसवार पर गंभीर आरोप: छात्रा से शारीरिक शोषण और धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज

0
images (44)

आगरा।डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr. B.R. Ambedkar University) के खंदारी कैंपस स्थित आईबीएस शिक्षण संस्थान (IBS Teaching Institute) में कार्यरत प्रोफेसर गौतम जैसवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। पीएचडी छात्रा ने प्रोफेसर पर शादी का झूठा वादा कर शारीरिक शोषण, मारपीट, और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का कहना है कि वह प्रोफेसर गौतम जैसवार के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रही थी। इसी दौरान प्रोफेसर ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने पीएचडी खतरे में डालने की धमकी दी और मोबाइल से सबूत मिटाने की कोशिश की।

पीड़िता के अनुसार, प्रोफेसर अकसर अवकाश के दिनों में अपने खंदारी कैंपस स्थित ऑफिस में उसे मिलने क़ो बुलाता था। मना करने पर वह मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करता था। छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर पहले से शादीशुदा है और अब शादी से साफ इनकार करते हुए करियर बर्बाद करने की धमकी दे रहा है।

थानाध्यक्ष न्यू आगरा राजीव त्यागी ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर पर ने प्रोफेसर गौतम जैसवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन को भी मामले की जानकारी दी गई है और आंतरिक जांच समिति (ICC) गठित किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed