अपराध

9.4 करोड़ की जमीन सौदेबाजी विवाद पर मुकदमा दर्ज: चार आरोपियों पर धोखाधड़ी, धमकी और जबरन वसूली का लगाया आरोप

0
IMG_20251009_054558

आगरा। 07 नवंबर 2025 — थाना न्यू आगरा में 54 वर्षीय समीर राणा निवासी रघुवीर कुंज अपार्टमेंट ने एक बड़े जमीन सौदे को लेकर धोखाधड़ी और धमकी के मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने लगभग 9.40 करोड़ रुपये की जमीन का सौदा तय करने के बाद आधी रकम लेने के बावजूद शेष जमीन का बैनामा करने से इंकार कर दिया और अब 2 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे हैं।

पीड़ित समीर राणा ने जगवीर सिंह, नरेश सिंह, नरसिंह और गरे सिंह सहित तीन अज्ञात व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2016 में आरोपी जगवीर सिंह ने आगरा के मौजा अंगूठा क्षेत्र में स्थित 20 बीघा जमीन में से 10 बीघा भूमि का बैनामा उनकी पत्नी जया राणा के नाम किया था। इसके बाद शेष 10 बीघा भूमि के लिए भी 2.53 करोड़ रुपये तक का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से किया गया, लेकिन आरोपी पक्ष ने बैनामा करने से मना कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने पैसे लौटाने या बैनामा करने की बात कही तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फर्जी मुकदमों में फंसाने की भी चेतावनी दी। इस दौरान, 28 अगस्त 2025 को आगरा की दीवानी कचहरी परिसर में भी विवाद हुआ, जहां आरोपियों ने पीड़ित से “2 करोड़ रुपये की चौथ” की मांग की और धमकाया कि पैसे न देने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी।

  • जमीन का सौदा 9.40 करोड़ रुपये में हुआ था
  • आरोपियों ने 10 बीघा का बैनामा किया, शेष जमीन का नहीं
  • 2.53 करोड़ रुपये बैंक के माध्यम से भुगतान किया गया
  • 28 अगस्त को कचहरी में धमकी और चौथ की मांग
  • पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed