मिशन अस्मिता की गूँज: अपराध, साइबर ठगी और सड़क दुर्घटनाओं में आई बड़ी गिरावट: 2025 आगरा पुलिस के नाम
आगरा।वर्ष 2025 आगरा पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी सम्मेलन में आगरा पुलिस की कार्रवाई ‘मिशन अस्मिता’ को गृह मंत्रालय ने बेस्ट केस के रूप में चयनित किया। इस केस में अवैध धर्मांतरण गिरोह का खुलासा करते हुए 14 आरोपी गिरफ्तार किए गए और 10 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इससे महिला सुरक्षा के क्षेत्र में आगरा को राष्ट्रीय पहचान मिली।
अपराध पर नकेल
पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई—
| अपराध | 2024 | 2025 | बदलाव |
|---|---|---|---|
| बलात्कार | 94 | 36 | 62% कमी |
| हत्या | 61 | 60 | 2% कमी |
| देहज हत्या | 66 | 52 | 21% कमी |
| बलवा | 241 | 203 | 16% कमी |
| हत्या प्रयास | 129 | 104 | 19% कमी |
SC/ST एक्ट
- हत्या में 83% कमी
- गंभीर चोट में 72% कमी
- बलात्कार में 47% कमी
➡ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया
महिला अपराधों में बड़ी गिरावट — मिशन शक्ति प्रभावी
- बलात्कार, छेड़छाड़, दहेज व घरेलू हिंसा मामलों में कमी
- हर थाने में मिशन शक्ति डेस्क
- शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम
➡ महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा मजबूत
कोर्ट में पुलिस की मजबूत पैरवी
- 2024: 1186 अपराधियों को सजा
- 2025: 1761 अपराधी दोषी ठहराए गए
➡ Conviction Rate 40.5% से बढ़कर 58.9%
➡ वैज्ञानिक विवेचना + कोर्ट में साक्ष्य आधारित पेशी
साइबर अपराधियों की अब नहीं चलने दी चाल
- कुल शिकायतें: 5876
- फ्रॉड राशि: ₹47.80 करोड़
- लीन/फ्रीज़: ₹11.24 करोड़
- गिरफ्तार: 104 साइबर अपराधी
- 1928 मोबाइल IMEI ब्लॉक
- जागरूकता: 90,885 लोगों को प्रशिक्षण
➡ हनीट्रैप, फर्जी कॉल सेंटर व ऑनलाइन फ्रॉड पर करीबी निगरानी
Zero Fatality Drive — सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
- 9,23,044 चालान
- 727 वाहन सीज
- 45 मुकदमे
- ओवरस्पीड, गलत दिशा, नो-हेलमेट पर कड़ी कार्रवाई
➡ सड़कों पर अनुशासन और मृत्यु दर कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन — मुठभेड़ में वृद्धि
| वर्ष | मुठभेड़ | गिरफ्तार | घायल | ढेर |
|---|---|---|---|---|
| 2024 | 39 | 69 | 48 | 0 |
| 2025 | 82 | 152 | 96 | 1 |
➡ अपराधियों पर दबाव, जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत
परिवार परामर्श केंद्र — टूटते घरों को बचाया
- कुल आवेदन: 5164
- 4906 मामलों का निस्तारण
- 3130 मामलों में सफल समझौता
➡ घरेलू विवादों में त्वरित राहत, कोर्ट केस का बोझ कम
पुलिस में भ्रष्टाचार पर रोक
- 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- 3 लाइन हाजिर
- 20 के खिलाफ विभागीय जांच
➡ पारदर्शिता पर सख्त रवैया
बेहतरीन कार्य पर सम्मान
26 जनवरी व 15 अगस्त समारोह में कई अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को
विशिष्ट सेवा पदक, रजत पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
➡ मनोबल और उत्साह में बढ़ोतरी
