आगरा

खंदौली में शिक्षा को नई उड़ान,: ‘मदन मोहन मालवीय सभागार’ का भव्य लोकार्पण

0
IMG-20260212-WA0028

(आगरा): सेंट वी एन पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित ‘मदन मोहन मालवीय सभागार’ का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और नाटिका को दर्शकों ने खूब सराहा।

 

डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा,“शिक्षा ही समाज की असली ताकत है। ‘मदन मोहन मालवीय सभागार’ जैसे आधुनिक संसाधन बच्चों की प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेंट वी एन पब्लिक स्कूल का यह प्रयास सराहनीय है और इससे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।”

ताज प्रेस क्लब के सचिव पियूष शर्मा ने कहा,“विद्यालय लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यह सभागार विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच देगा और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होगा।”

ताज प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजेंद्र सिंह उर्फ अज्जू चौहान ने कहा,
“इतना भव्य सभागार क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। स्कूल प्रबंधन बधाई का पात्र है, जिन्होंने शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य किया है।”

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष धीरज शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय के संस्थापक सुनील दत्त तिवारी एवं निदेशक हिमांशु तिवारी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed