आगरा (शाहगंज): आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना शाहगंज क्षेत्र के ईदगाह पुल पर बुधवार शाम पति ने अपनी पत्नी को पुल से नीचे धक्का दे दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, चंचल पत्नी कुलदीप निवासी नगला छऊआ थाना शाहगंज अपने मायके से पति के साथ लौट रही थी। इसी दौरान कुलदीप ने ईदगाह पुल पर बाइक रोककर पत्नी चंचल को नीचे फेंक दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़िता के पिता को भी घटना से अवगत कराया गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
