आगरा.बाह थाना क्षेत्र में डेढ़ साल पहले हुई घटना में न्यायालय ने दोषियों को मृत्युदंड सुनाया, बालिका के पिता से 6 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी।

आगरा: बाह थाना क्षेत्र के गांव में 18 मार्च 2024 को घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बालिका का उसके रिश्ते के चाचा अमित और साथी निखिल ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव छिपा दिया।

अपराधियों ने 19 मार्च को बालिका के पिता से 6 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस ने 20 मार्च को आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया।

विशेष न्यायाधीश सोनिका चौधरी ने अपराध को जघन्य और घृणित मानते हुए दोनों को फांसी की सजा सुनाई। सुनवाई के दौरान आरोपियों ने रोते हुए माफी मांगी।

पुलिस ने 18 गवाहों के बयान दर्ज किए और एक माह के भीतर चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की। एडीजीसी सुभाष गिरी ने मुकदमे में मजबूत तर्क पेश किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *