आगरा। फर्जी सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया जब सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकबरा गांव में 22 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे ग्राम प्रधानी चुनाव को लेकर दो गुटों के बीच झगड़े और 5 लोगों की मौत की खबर आई। पीआरवी (PRV) के माध्यम से मिली इस सूचना पर तत्काल पुलिस बल गांव की ओर रवाना हुआ। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को खूनी संघर्ष के निशान तो मिले, लेकिन मौत की सूचना फर्जी निकली।

पुलिस के अनुसार, प्रथम पक्ष कर्मवीर प्रधान (सिकरवार परिवार) और दूसरे पक्ष भूपेश तोमर (तोमर परिवार) के बीच चुनावी वर्चस्व को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों ओर से लाठी-डंडों, सरियों और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। गांव में कुछ देर के लिए दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया, जिससे ग्रामीणों ने अपने घर-दुकानें बंद कर लीं।

पुलिस ने बताया कि ललकारने और रोकने के बावजूद भीड़ ने पथराव जारी रखा। बल की कमी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग निकले। घटनास्थल से 2 सरिया, 1 लोहे का पाइप, 3 लाठी-डंडे और कई ईंट-पत्थर बरामद कर सील किए गए हैं।

 42 को किया नामजद और 80 अज्ञात

पुलिस ने दोनों गुटों के कुल 42 नामजद और करीब 80 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
प्रथम पक्ष (सिकरवार परिवार) से कर्मवीर, तारा सिंह, कलुआ पुत्र रामनिवासा, अभिमन्यु, दलवीर सिंह, उमेश, कृष्णजी, राहुल पुत्र सतेन्द्र सिंह, अमित, प्रियान्शू, झम्मन, अन्नू, सन्नी, सुधीर, सुमित, लोकेश, तेजपाल, अरविन्द, टिंकू, शिवम, अनुज, गोपाल, रामवकील, सतेन्द्र, बोबी, राहुल पुत्र गुड्डू आदि शामिल हैं।
दूसरे पक्ष (तोमर परिवार) से पीयूष, कृष्णा, अजय, शिवराज, दिवाकर, रवि, रिशी तोमर, गजेन्द्र तोमर, अरुण तोमर, शान्तनू तोमर, संदीप, भूपेश तोमर सहित कई अज्ञात नामजद हैं।

पुलिस का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि फर्जी सूचना फैलाने वालों की भी पहचान की जा रही है और जल्द कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *