बालूगंज में मकान के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 28,050 रुपये नकद और 104 ताश के पत्ते बरामद

 

आगरा।कमरे के अंदर हजारों रुपये की बाजियां लग रही थीं। कोई जीत का हिसाब लगा रहा था तो कोई अगली बाजी की रकम तय कर रहा था। जुए की महफिल अपने पूरे रंग में थी, लेकिन खिलाड़ियों को अंदाजा नहीं था कि पुलिस दरवाजे तक पहुंच चुकी है। बालूगंज के ख़ोयामंडी इलाके में एक मकान के अंदर चल रहे जुए के खेल पर पुलिस ने दबिश दी तो मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को पकड़ लिया।

मौके से पुलिस ने 28,050 रुपये नकद, 104 ताश के पत्ते और नौ मोबाइल फोन बरामद किए। तलाशी के दौरान पकड़े गए लोगों के पास से भी अलग-अलग रकम और मोबाइल फोन मिले।

पकड़े गए लोगों में विनोद तोमर, मनीष, रविन्द्र सिंह, राजकुमार, भावसिंह, वीरेन्द्र सिंह, नाहर सिंह, बिजेन्द्र सिंह, राजकुमार, धप्पी उर्फ धूप सिंह और मकान मालिक रोबिन उर्फ रविन्द्र कुमार जैन शामिल हैं।

पुलिस के पहुंचने से पहले कमरे में जुए की बाजी चल रही थी। दस्तावेज के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों के बीच 800 और 500 रुपये की बाजी जीतने को लेकर बातचीत भी हो रही थी। आवाज सुनने के बाद पुलिस ने दबिश देकर कमरे में मौजूद लोगों को पकड़ लिया। इस दौरान एक व्यक्ति ने बाहर निकलकर भागने का प्रयास भी किया, लेकिन वह गिर गया और पुलिस की पकड़ में आ गया।

पूछताछ में सामने आया कि मकान में जुए का खेल चल रहा था और विनोद तोमर के बारे में बताया गया कि वह जुए में नाल ले रहा था। मकान मालिक रोबिन उर्फ रविन्द्र कुमार जैन की मौजूदगी भी मौके पर थी।

पुलिस ने मौके से मिले रुपये और अन्य सामान को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के बाद सभी 11 लोगों को पुलिस अपने साथ ले गई। मामला बालूगंज के ख़ोयामंडी इलाके, थाना रकाबगंज क्षेत्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *