Uncategorized

शादी का झांसा, शोषण और पुलिस की चुप्पी…: निराश युवती ने की खुदकुशी की कोशिश… देखे वीडियो

0
images (33)

आगरा। सदर क्षेत्र के शहीद नगर में शादी का वादा कर लगातार शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली एक युवती ने पुलिस कार्रवाई न होने से परेशान होकर खुदकुशी का प्रयास कर लिया। युवती ने जूते बनाने में इस्तेमाल होने वाला रासायनिक पदार्थ पी लिया। गंभीर हालत में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है।

पांच माह से शोषण का आरोप, निकाह का झांसा देकर किया उत्पीड़न

पीड़िता के मुताबिक, लगभग पाँच महीने पहले उसकी बुआ का बेटा सलमान (निवासी नाई की मंडी तोपखाना) घर आया था। उस दौरान उसे अकेला पाकर उसने जबरन दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी का भरोसा देकर चुप करा दिया और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

जब पीड़िता ने सलमान के घरवालों से शिकायत की तो पता चला कि उसका निकाह कहीं और तय किया जा चुका है। परिजनों ने उल्टा धमकाया कि शिकायत करने पर परिवार की बदनामी होगी।

मुकदमा दर्ज, कोर्ट में बयान भी हुए—फिर भी कार्रवाई नहीं?

पीड़िता के भाई ने बताया कि 25 अक्टूबर को सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, और 7 नवंबर को कोर्ट में बयान भी दर्ज हो गए थे। इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी बीच सलमान ने दूसरी युवती से शादी कर ली

परिवार का आरोप है कि पुलिस के लगातार चक्कर काटने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से टूट गई

धमकियों के बाद उठाया खौफनाक कदम

बुधवार को आरोपित पक्ष द्वारा फिर से डराने और धमकाने पर युवती ने जूता निर्माण में इस्तेमाल होने वाला तेज़ रसायन पी लियासमय रहते परिजन उसे अस्पताल ले आए

पुलिस का पक्ष

एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि मुकदमा दर्ज है और पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जा चुके हैंआगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed