अपराध

टेम्पो चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा,: मुठभेड़ में घायल दो बदमाशो सहित 3 गिरफ्तार

0

आगरा, संवाददाता। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में टेम्पो चोरी की लगातार हो रही घटनाओं का पुलिस ने शुक्रवार देर रात खुलासा कर दिया। पुलिस और बदमाशों के बीच नगला देवजीत क्षेत्र में मुठभेड़ हुई, जिसमें गिरोह के दो सदस्य गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घर के बाहर फेंके गए अश्लील फोटो रखकर लिफाफे

एसीपी छत्ता ने बताया कि रामबाग फ्लाईओवर पर टेम्पो चोरी की दो घटनाओं के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। इन घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें लगातार काम कर रही थीं। शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी हुए टेम्पो में से एक में बदमाश दूसरे चोरी किए गए टेम्पो के पार्ट्स रखकर उसे कहीं बेचने जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, तभी टेम्पो में बैठे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सोहिल पुत्र नबी मोहम्मद और शशिकपूर उर्फ छुट्टा पुत्र सीताराम के पैर में गोली लगी और दोनों घायल हो गए।
तीसरा आरोपी आकाश पुत्र सुरेश, जो टेम्पो चला रहा था, को पुलिस ने दबोच लिया।

घायल बदमाशों की तलाशी में

315 बोर के एक-एक तमंचे,

एक-एक जिंदा कारतूस,

एक-एक खोखा कारतूस बरामद किए गए।
वहीं वह टेम्पो भी मिला, जिसमें दूसरे चोरी किए गए टेम्पो के पार्ट्स रखकर ले जाए जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार तीसरा आरोपी आकाश अब तक की कई चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं की बरामदगी भी हो सके।

घायल सोहिल और शशिकपूर को पुलिस ने तुरंत एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस का कहना है कि गैंग लंबे समय से टेम्पो चोरी कर उनके पार्ट्स बेचने का काम कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed