आगरा।सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से करीब ₹1,50,66,980/- की धोखाधड़ी और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायलय के आदेश पर FIR दर्ज की गई है।

पीड़ित हिमांशु गुप्ता के अनुसार पीड़ित और आरोपी विनोद कुमार के बीच पहले से मैत्रीपूर्ण संबंध थे। इसी संबंध का फायदा उठाते हुए विनोद कुमार और उनकी पत्नी नीरू यादव ने पीड़ित से बार-बार लेनदेन किया और धीरे-धीरे रकम बढ़ती गई।पीड़ित के मुताबिक उसने आरोपी दम्पत्ति से लगभग डेढ़ करोड़ रुपया लेना है।

पीड़ित का आरोप है कि नवंबर 2023 से पैसे मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल कर रहे थे।12 जुलाई 2025 को सिकंदरा बाजार में जब पीड़ित ने पैसे मांगे तो आरोप है कि विनोद कुमार और नीरू यादव ने गाली-गलौज, धक्का-मुक्की की। बीच-बचाव के बाद दोनों ने धमकी दी कि उन्होंने पैसे हड़प लिए हैं और भविष्य में तगादा किया तो जान से मार देंगे।

आखिरकार पीड़ित ने न्यायलय मे न्याय की गुहार लगायी जिसके बाद पुलिस ने न्यायलय के आदेश पर आरोपी पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *