Uncategorized

डीएनए न्यूज़ की खबर का बड़ा असर:: चौथ माँगने और गोली मारने की धमकी देने वाला युवक अवैध तमंचे संग गिरफ्तार

0
image

डीएनए न्यूज़ की रिपोर्ट का बड़ा असर सामने आया है। कारोबारी से चौथ माँगने और गोली मारने की धमकी देने वाले आरोपी विशाल उर्फ बंटी को पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। डीएनए न्यूज़ ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की।

पीड़ित कारोबारी से महीनों से चौथ की मांग

सिकंदरा थाना क्षेत्र में रहने वाले ज्ञानेन्द्र सिंह, निवासी शांति कॉलोनी, ने बताया कि उनकी दुकान और रेस्टोरेंट करावल मोड़, नकता के पास वर्षों से संचालित है। आरोप है कि स्थानीय युवक विशाल उर्फ बंटी काफी समय से उनसे माहवारी के नाम पर चौथ माँग रहा था और धमकी देता था कि पैसे न देने पर वह दुकान नहीं चलने देगा।

गोली मारने की धमकी, कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपा

पीड़ित के अनुसार, 9 नवंबर को आरोपी ने उन्हें फोन कर सीधे शब्दों में कहा कि वह दुकान पर आएगा और गोली मार देगा। कारोबारी ने फोन की कथित रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंप दी है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी कई अपराधों में पहले भी शामिल रहा है और अक्सर हथियार लेकर घूमता था।

डीएनए न्यूज़ की खबर प्रकाशित होते ही पुलिस सक्रिय हुई

डीएनए न्यूज़ की खबर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन तेज की, जिसके बाद रुनकता चौकी इंचार्ज नीलेश कुमार ने आरोपी को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

व्यापारी वर्ग में राहत, पुलिस की तत्परता की सराहना

घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों ने राहत महसूस की है। उनका कहना है कि मीडिया की सक्रिय भूमिका और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने बड़े अपराध को टाल दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed