अपराध

आगरा के युवा नशे की चपेट में, हुक्का बार–रूफटॉप रेस्टोरेंट बने अड्डे: हरीपर्वत पुलिस ने सुधांशु पाल और रितिक शर्मा को दबोचा

0
IMG-20251117-WA0060

आगरा। शहर के युवा लगातार नशे की जद में आ रहे हैं। पार्टी कल्चर, हुक्का बार और रूफटॉप रेस्टोरेंट नशे के सौदागरों के लिए आसान ठिकाने बन गए हैं, जहां वे आने वाले युवाओं को पहले शिकार बनाकर धीरे-धीरे ड्रग्स के जाल में फंसा देते हैं। इसी बढ़ते खतरे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर रखा है।

इसी अभियान के दौरान हरीपर्वत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुधांशु पाल और रितिक शर्मा उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अल्ट्रोस कार में ड्रग सप्लाई करने पहुंचे थे। तलाशी में पुलिस को 9 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा, 6 पैकेट एमडी (मॉरफीननुमा ड्रग), ₹70,000 नकद, तीन मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी सुधांशु पाल और रितिक शर्मा ने बताया कि वे दिल्ली या गुरुग्राम से एमडी की एक गोली तीन हजार रुपये में खरीदते थे और आगरा के क्लबों में पांच से सात हजार रुपये में बेच देते थे। गांजा भी दिल्ली से लाकर छोटे पैकेट में बदलकर शहर में घूमने वाले युवाओं को बेचा जाता था।

दोनों आरोपी मैनपुरी के निवासी हैं और लगातार आगरा में ड्रग सप्लाई की गतिविधियों में शामिल थे। हरीपर्वत पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed