अपराध

सपा नेता के भाई पर दलित छात्रा से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का गंभीर आरोप:

0
images (33)

आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र में रहने वाली एक दलित छात्रा ने राजा गौतम नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित छात्रा का कहना है कि युवक ने चार साल तक शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए, होटल ले जाकर वीडियो रिकॉर्ड किए और गर्भपात भी करवाया। पीड़िता ने राजा के परिजनों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

क़ोचिंग सेंटर में हुई थी मुलाकात

पीड़िता के अनुसार, उस की मुलाकात चार साल पहले एपेक्स कोचिंग, सेंट जॉन्स आगरा में राजा गौतम से हुई थी। दोनों वहीं पढ़ाई कर रहे थे। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी और राजा ने उसे शादी का वादा कर अपने साथ रिश्ते में आने के लिए तैयार किया।पीड़िता ने बताया कि उसने राजा को बताया था कि वह जाटव समाज से है, जबकि राजा ब्राह्मण है। इस पर राजा ने कहा कि वह सिर्फ उसी से शादी करेगा, चाहे घर वाले मानें या न मानें।

घर और होटलों में कई बार बनाए संबंध

पीड़िता का आरोप है कि जब भी घर पर कोई मौजूद नहीं होता था, राजा बहाने से उसके घर आकर संबंध बनाता था। इसके अलावा वह उसे कई होटलों में भी ले गया—जिनमें संजय प्लेस का एक होटल , भगवान टाकीज के पास एक होटल  और फतेहाबाद रोड के अन्य होटल शामिल हैं।

छात्रा का कहना है कि राजा ने कई बार वीडियो रिकॉर्ड किए। इसी दौरान वह कई बार गर्भवती भी हो गई। राजा  उसे आगरा से बाहर ले जाकर उसकी मर्जी के बिना गर्भपात करवाता रहा, जिससे उसकी तबीयत बार-बार बिगड़ती रही।

घरवालों ने जाति को लेकर किया अपमान?

पीड़िता ने बताया कि तीन साल तक संबंध रखने के बाद जब उसने शादी की बात रखी, तो राजा ने कहा कि वह घरवालों से बातचीत करेगा। जब छात्रा को राजा के घर बुलाया गया तो उसके माता-पिता और भाई ने जाति के बारे में पूछा और कथित रूप से जाति सूचक टिप्पणियाँ कीं।

पीड़िता के अनुसार, राजा के पिता ने लड़की को घर से भगा दिया और कहा कि वह दलित लड़की को बहू नहीं बनाएंगे।

तेजाब डालने की धमकी का भी आरोप

पीड़िता का आरोप है कि 13 अगस्त 2025 को राजा ने उसे घर बुलाया, जहां राजा और उसके परिजनों ने धमकी दी कि यदि उसने कार्रवाई की तो उसके चेहरे पर तेजाब डाल देंगे और उसके परिवार को जान से मार देंगे।इस घटना से डरकर पीड़िता अपने घर लौट गई।

राजा के भाई पर राजनीतिक दबदबे का आरोप

पीड़िता के अनुसार राजा का भाई आदित्य गौतम समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है और स्थानीय थानों में उसकी पहचान है। छात्रा का आरोप है कि आदित्य थाने में खड़े होकर खुलेआम कहता है—“मैं सपा नेता हूं, पुलिस मेरी जेब में रहती है।”पीड़िता का कहना है कि इसी वजह से उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी।

पीड़िता ने कहा—कई बार समझौता लिखवाकर मना कर देते थे

पीड़ित छात्रा ने बताया कि जब भी वह शिकायत लेकर थाने पहुँचती, राजा और उसके घरवाले मीठी बातें कर समझौता लिखवा लेते और बाद में मुकर जाते। इससे उसे लगा कि उसके साथ लगातार धोखाधड़ी हो रही है।

कठोर कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उसका कहना है कि उसके पास संबंध, होटल विज़िट, चैट और अन्य प्रमाण मौजूद हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed